World's Largest Youth Network

नेयुकेसं के साथ जुड़े

युवा मंडल - बार बार पूंछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. युवा मंडल क्या है?

उत्तरः युवा मंडल युवाओं का एक संगठन है जो सामान्य लक्ष्यों और उद्देश्यों की उपलब्धि की ओर प्रयास कर रहे हैं। युवा मंडल का गठन, प्रबंधन एवं संचालन स्वयं युवाओं द्वारा किया जाता है। यह सामान्य रुप से समुदाय और विशेषकर युवाओं के संवृद्धि एवं विकास के लिए कार्य करता हैं। प्र

श्न 2. युवा मंडल क्यों?

उत्तरः युवा मंडल युवाओं के लिए एक क्षेत्र विशेष में एक साथ आने, युवाओं एवं समाज के विकास के लिए गतिविधियों को पूरा करने, मिलने, चर्चा करने और योजना बनाने के लिए एक मंच उपलब्ध करता है। युवाओं को एक प्रमुख मानव संसाधन मानते हुए, युवा मंडलों के गठन के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा एवं क्षमता को राष्ट्र विकास के लिए चैनलकृत और संगठित किया जाना चाहिए।

प्रश्न 3. नेहरू युवा केंद्र के साथ युवा मंडल के संबद्ध होने की प्रक्रिया क्या है?

उत्तरः विधिवत रुप से गठित युवा मंडल अपनी संस्था के स्मृति पत्र एवं नियमावली, युवा मंडल के उप नियम, आम सभा की बैठक की कार्यवाही की प्रति, सदस्यों की सूची के साथ नेयुके कार्यालय में संबद्धता के लिए आवेदन कर सकता है। संबद्धता के लिए आवेदन पत्र जिला नेयुके से प्राप्त किया जाना चाहिए। नेयुके, सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, संबद्धता प्रमाणन संख्या जारी कर सकता है। नेयुके द्वारा समय≤ पर संबद्धता की समीक्षा की जाती है।

प्रश्न 4. युवा मंडल को निरंतर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु क्या हैं?

प्रश्न 5. युवा मंडल का प्रबंधन क्या है?

उत्तरः युवा मंडल को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए, इसे संस्था के स्मृति पत्र एवं नियमावली, उप-नियम, उचित रूप से निर्वाचित सामान्य निकाय, कार्यकारी समिति और अन्य उप-समितियों की आवश्यकता है। पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए।

प्रश्न 6. युवा मंडलों की गतिविधियों के लिए क्या सुझाव है?

उत्तरः युवा मंडलों की गतिविधियां व्यापक रूप से युवाओं को उनके व्यक्तिगत विकास और समुदाय को लाभान्वित करने के कार्यक्रमों के लिए सीधे दो कार्यक्रमों में विभाजित की जा सकता है। युवा मंडल के सभी कार्यक्रम उनमें से किसी एक या दोनों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आम तौर पर युवा मंडल अपने स्वयं के कार्यक्रमों पर आगे बढ़ते हैं, जैसे कि युवा मंडल स्वयं आवश्यकता पर आधारित कार्यक्रम विकसित करते हैं और कार्यक्रमों के संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों को विकसित करते हैं। एक बार युवा मंडल नेहरु युवा केन्द्र से संबद्ध हो जाने के बाद, युवा मंडल के लिए उपलब्ध कार्यक्रमों की परिमाण बढ़ जाती है और वे नेयुके की प्रायोजित गतिविधियों का अहम हिस्सा हो जातेे हैं। गतिविधियों के आयोजन के लिए वित्तीय संसाधन सहयोग और तकनीकी सहयोग के आधार पर युवा मंडल के कार्यक्रमों को निम्नानुसार वर्गीकृत किया जा सकता हैः

प्रश्न 7. युवा मंडल के लिए स्व मूल्यांकन हेतु उपकरण क्या हैं?

उत्तरः युवा मंडल का कामकाज हर जगह समान नहीं है। कुछ युवा मंडल बहुत सक्रिय हैं और बहुआयामी गतिविधियों में शामिल हैं, जबकि कुछ केवल खेल या कला के क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने अस्तित्व के एक वर्ष बाद, युवा मंडलों को यह जानने के लिए स्व मूल्यांकन करने की आवश्यकता है कि वह कहां खड़ा है और अपनी ताकत और कमजोरी को समझ सकता है। यह युवा मंडल को सही करने और प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करेगा।